मिसाइलमैन के नाम से प्रसिद्ध डॉक्‍टर एपीजे हर भारतीय का गर्व है और आने वाली पीढ़ी भी उन पर नाज़़ करेगी। वे 2002 से 2007 तक भारत के 11वेंं राष्‍ट्रपति और पहले वैज्ञानिक राष्‍ट्रपति थे। उनके अविश्‍वसनीय भाषण कई पी‍ढि़यों के लिए प्रेरणा हैं। डॉक्‍टर कलाम में सादगी विनम्रता और दृढ़ता त्‍याग और कड़ी मेहनत के बारे में कुछ ऐसे मूल्‍य थे जिन्‍हें उन्‍होंने अपने पूरे जीवन में आत्‍मसात किया था। वह न केवल एक महान वैज्ञानिक थे बल्कि महान नैतिक मूल्‍यों वाले एक अच्‍छे इंसान भी थे। 

आइए पढ़ते हैं डॉक्‍टर एपीजे अब्‍दुल कलाम के कुछ महान विचारों के बारे में -

1. अगर सूर्य की तरह चमकना है, तो पहले सूर्य की तरह जलो। - डॉ. एपीजे अब्‍दुल कलाम

2. सपना वो नहीं है, जो आप नींद में देखते हो। सपना वो होता है, जो आपको सोने नहीं देता। - डॉ. एपीजे अब्‍दुल कलाम

3. यह सिद्धांत स्‍पष्‍ट है, कि ईश्‍वर मेहनती लोगों की मदद करते हैं। - डॉ. एपीजे अब्‍दुल कलाम

4. यदि हम स्‍वतंत्र नहीं है, तो कोई भी हमारा आदर नहीं करेगा। - डॉ. एपीजे अब्‍दुल कलाम

5. आत्‍मविश्‍वास और कड़ी मेहनत, असफलता नामक बिमारी को मारने के लिए सबसे बढि़या दवाई है। ये आपको एक सफल व्‍यक्ति बनाती हैं। - डॉ. एपीजे अब्‍दुल कलाम 

6. शिखर पर पहुंचने के लिए सामर्थ्य चाहिए। फिर वो चाहे माउंट एवेरेस्‍ट का शिखर हो, या आपके करियर का। - डॉ. एपीजे अब्‍दुल कलाम

7. विज्ञान मानवता के लिए एक खूबसूरत उपहार है, इसका हमें सदुपयोग करना चाहिए। - डॉ. एपीजे अब्‍दुल कलाम

8. सपने को सच करने के लिए पहले सपना देखना होगा।- डॉ. एपीजे अब्‍दुल कलाम

9. आइए हम अपने आज का बलिदान कर दें, ताकि हमारे बच्‍चों का कल बेहतर हो सके। - डॉ. एपीजे अब्‍दुल कलाम

10. सफलता की कहानियां मत पढ़ो, उससे आपको केवल एक संदेश मिलेगा। असफलता की कहानियां पढ़ो, उससे आपको सफल होने के कुछ विचार मिलेंगे। - डॉ. एपीजे अब्‍दुल कलाम

11. युद्ध किसी भी समस्‍या का स्‍थायी समाधान नहीं हैं। - डॉ. एपीजे अब्‍दुल कलाम
 
12. ब्‍लैक कलर भावनात्‍मक रूप से बुरा होता है, लेकिन हर ब्‍लैक बोर्ड विघार्थी की जिंदगी ब्राइट बनाता हैं। - डॉ. एपीजे अब्‍दुल कलाम 

13. नकली सुख की बजाय ठोस उपलब्धियों के पीछे समर्पित रहिये। - डॉ. एपीजे अब्‍दुल कलाम

14. जब हमारे सिग्‍नेचर, ऑटोग्राफ में बदल जाएं, तो यह सफलता की निशानी हैं। - डॉ. एपीजे अब्‍दुल कलाम

15.  एक अच्‍छी पुस्‍तक हजार दोस्‍तों के बराबर होती है, जबकि एक अच्‍छा दोस्‍त एक लाइब्रेरी के बराबर होता हैं। - डॉ. एपीजे अब्‍दुल कलाम

16. मेरे लिए नहारात्‍मक अनुभव जैसी कोई चीज नहीं हैं। - डॉ. एपीजे अब्‍दुल कलाम

17. इंसान को कठिनाइयों की आवश्‍यकता होती है, क्‍योंकि सफलता का आनंद उठाने के लिए ये जरूरी है। - डॉ. एपीजे अब्‍दुल कलाम

 18. आप अपना भविष्‍य नहीं बदल सकते, पर आप अपनी आदतें बदल सकते हैं, और निश्चित रूप से आपकी आदतें आपका भविष्‍य बदल देंगी। - डॉ. एपीजे अब्‍दुल कलाम

19. जिंदगी और समय, विश्‍व के दो सबसे बड़े अध्‍यापक हैं। जिंदगी हमें समय का सही उपयोग करना सिखाती है, जबकि समय हमें जिंदगी की उपयोगिता बताता हैं। - डॉ. एपीजे अब्‍दुल कलाम

20. जो लाेग आधे - अधुरे मन से कोई काम करते हैं, उन्‍हें आधी अधूरी खोखली सफलता मिलती हैं, जो चारों ओर कड़वाहट भर देती हैं। - डॉ. एपीजे अब्‍दुल कलाम

21. जीवन एक कठिन खेल है। आप इस जन्‍मसिद्ध अधिकार को केवल एक व्‍यक्ति बनकर ही जीत सकते हैं। - डॉ. एपीजे अब्‍दुल कलाम

22. मेरा नजरिया यह है, कि जवानी में हम अधिक आशावादी और कल्‍पनाशील होते हैं, और हम दूसरों से कम प्रभावित होते हैं। - डॉ. एपीजे अब्‍दुल कलाम 

23. क्‍या हम नहीं जानते, कि आत्‍म-सम्‍मान, आत्‍म-निर्भरता के साथ आता हैं। - डॉ. एपीजे अब्‍दुल कलाम

24. किसी को हराना बहुत आसान है, लेकिन किसी को जीतना बहुत मुश्किल। - डॉ. एपीजे अब्‍दुल कलाम

25. पीड़ा सफलता का सार हैं। - डॉ. एपीजे अब्‍दुल कलाम 

26. अगर किसी देश को भ्रष्‍टाचार मुक्‍त और सुन्‍दर मन वाले लोगों को देश बनाना है, तो मेरा दृढ़तापूर्वक मानना है कि, समाज के तीन प्रमुख सदस्‍य ये कर सकते हैं। माता, पिता और गुरू। - डॉ. एपीजे अब्‍दुल कलाम

27. महान सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा पूरे होते हैं। - डॉ. एपीजे अब्‍दुल कलाम

28. अपने मिशन में कामयाब होने के लिए, आपको अपने लक्ष्‍य के प्रति एकचित्‍त निष्‍ठावान होना पड़ेगा। - डॉ. एपीजे अब्‍दुल कलाम

29. इंतजार करने वालों को सिर्फ उतना ही मिलता है, जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं। - डॉ. एपीजे अब्‍दुल कलाम

30. अपनी पहली सफलता के बाद विश्राम मत करो, क्‍योंकि अगर आप दूसरी बार में असफल हो गए, तो बहुत से होठ यह कहने के इंतजार में होंगे, कि आपकी पहली सफलता केवल एक तुक्‍का थी। - डॉ. एपीजे अब्‍दुल कलाम

31. मैं हमेशा इस बात को स्‍वीकार करने के लिए तैयार था, कि मैं कुछ चीजें नहीं बदल सकता। - डॉ. एपीजे अब्‍दुल कलाम 

32. किसी भी धर्म में, किसी धर्म को बनाए रखने और बढ़ाने के लिए दूसरों को मारना नहीं बताया गया। - डॉ. एपीजे अब्‍दुल कलाम 

33. हमें युवाओं को नौकरी चाहने वालों की अपेक्षा, नौकरी देने वाला बनाना होगा। - डॉ. एपीजे अब्‍दुल कलाम

34. शिक्षकों को छात्रों में रचनात्‍मकता, जानने की भावना, और नैतिक नेतृत्‍व की क्षमता का निर्माण कर उनका आदर्श बन जाना चाहिए। - डॉ. एपीजे अब्‍दुल कलाम

35. तब तक लड़ना मत छोड़ो, जब तक अपनी तय की हुई जगह पर ना पहुंच जाओं। जिंदगी में एक लक्ष्‍य रखों, लगातार ज्ञान प्राप्‍त करो, कड़ी मेहनत करो, और महान जीवन को प्राप्‍त करने के लिए दृढ़ रहों। - डॉ. एपीजे अब्‍दुल कलाम

36. पक्षी अपने ही जीवन और प्रेरणा द्वारा संचालित होता हैं। - डॉ. एपीजे अब्‍दुल कलाम

37. युवाओं को मेरा संदेश है कि अलग तरीके से सोचें, कुछ नया करने का प्रयत्‍न करें, अपना रास्‍ता खुद बनाएं, और असंभव को हासिल करें। - डॉ. एपीजे अब्‍दुल कलाम

38. जहां ह्रदय में सच्‍चाई होती हैं, वहां घर में सामंजस्‍य होता हैं, जब घर में सामंजस्‍य होता है, तब देश में एक व्‍यवस्‍था होती हैं, और जब देश में व्‍यवस्‍था होती हैं, तब दुनिया में शांति होती हैं। - डॉ. एपीजे अब्‍दुल कलाम

39. यदि चार बातों का पालन किया जाए तो कुछ भी हासिल किया जा सकता हैं। एक महान लक्ष्‍य बनाया जाए, ज्ञान अर्जित किया जाए, कड़ी मेहनत की जाए, और दृढ़ रहा जाए। - डॉ. एपीजे अब्‍दुल कलाम

40. मुझे पूरा यकीन है, कि जब तक किसी ने नाकामयाबी की कड़वी गोली न चखी हो, वो कामयााबी के लिए पर्याप्‍त महत्‍वाकांक्षा नहीं रख सकता। - डॉ. एपीजे अब्‍दुल कलाम

41. आपका दिमाग ही आपकी सबसे बड़ी समस्‍या है, ये उन वजहों को पकड़ पकड़ कर जाता है जो बेवजह हैं। - डॉ. एपीजे अब्‍दुल कलाम

42. बिका हुआ पत्रकार, डरा हुआ विपक्ष, और मुर्दा आवाम, तीनों लोकतन्‍त्र के लिए घातक हैं। - डॉ. एपीजे अब्‍दुल कलाम

43. असली शिक्षा एक इंसान की गरिमा को बढ़ा देती है, और उसके स्‍वाभिमान में वृद्धि करती हैं। यदि हर इंसान द्वारा शिक्षा के वास्‍तविक अर्थ को समझ लिया जाता, और उस शिक्षा को मानव गतिविधि के प्रत्‍येक क्षेत्र में आगे बढ़ाया जाता, तो यह दुनिया रहने के लिए कहीं ज्‍यादा अच्‍छी जगह होती। - डॉ. एपीजे अब्‍दुल कलाम

44. सीखने से रचनात्‍मकता आती हैं, रचनात्‍मकता हमें सोचने की तरफ बढ़ाती है, सोचने से ज्ञान मिलता है, और ज्ञान आप को महान बना देता है। - डॉ. एपीजे अब्‍दुल कलाम

45. एम समझदार बुजुर्ग की मौत का मतलब होता हैं, एक बहुत बड़ी लाइब्रेरी का जलकर राख होना। - डॉ. एपीजे अब्‍दुल कलाम