अल्‍बर्ट आइंस्‍टीन विश्‍व के जाने माने वैज्ञानिक और थ्‍योरिटीकल भौतिकशास्‍त्री है। इन्‍होंने साधारण रिलेटिविटी की थ्‍योरी को विकसित किया, विज्ञान के दर्शन शास्‍त्र को प्रभावित करने के लिए भी इनका नाम प्रसिद्ध है। अल्‍बर्ट आइंस्‍टीन का विश्‍व में सबसे ज्‍यादा नाम द्रव्‍यमान - ऊर्जा के समीकरण सूत्र E = MC  SQUARE के लिए है, यह विश्‍व का बहुत ही प्रसिद्ध समीकरण है. अल्‍बर्ट आइंस्‍टीन ने अपने जीवन में बहुत से अविष्‍कार किये, कुछ अविष्‍कारों के लिए आइंस्‍टीन का नाम इतिहास के पन्‍नों में दर्ज हो गया. वे एक सफल और बहुत ही बुद्धिमान वैज्ञानिक थे. आधुनिक समय में भौतिकी को सरल बनाने में इनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। सन 1921 में अल्‍बर्ट आइंस्‍टीन को उनके अविष्‍कारों के लिए नोबल पुरस्‍कार से नवाजा गया। अल्‍बर्ट ने कड़ी मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया है. इनको गणित मेंं बहुत रूचि थी। इन्‍होंने भौतिकी को सरल तरीके से समझाने के लिए बहुत से अविष्‍कार किये जोकि लोगों के लिए प्रेरणादायक हैं। 

        अल्‍बर्ट आइंस्‍टीन के टॉप 10 अनमोल विचार -

                                                                    
 
''जिस व्‍यक्ति ने कभी कोई गलती नहीं कि उसने कभी कुछ नया करने की कोशिश नही की।''


''हर कोई जीनियस है। लेकिन अगर हम एक मछली को उसके पेड़ पे चढ़ने   की काबिलियत के हिसाब से आंकेंगे तो वो पूरी उम्र यही सोच के जियेगा कि वो मूर्ख हैं।''


'' आप कभी फेल नहीं होते जब तक,
     आप प्रयास करना नहीं छोड़ देते।''


''जैसे ही आप सीखना बंद कर देते हैं, 
    आप मरना शुरू कर देते हैं।''


'' प्रशंसा के भ्रष्‍ट प्रभाव से बचने का
   एकमात्र तरीका काम करते रहना है।''


''रचनात्‍मक अभिव्‍यक्ति और ज्ञान में 
 आनंद जगाना शिक्षक की सर्वोच्‍च कला है।''


''मैं सभी से एक जैसे ही बात करता हूँ। चाहे वो कूड़ा 
   उठाने वाला हो या फिर विश्‍वविधालय का अध्‍यक्ष।''
 

''एक निराशावादी और सही होने के बजाय, 
मैं एक आशावादी और मूर्ख होना चाहूँगा।''  
 

 ''प्रकृति को गहराई से देखो, तब तुम 
    हर एक चीज बेहतर ढंग से समझ पाओगे।''


 ''एक प्रश्‍न जो मूझे कभी-कभार उलझा देता है -
 क्‍या मैं  पागल हूँ या बाकी लोग पागल हैं।''