दाेस्तों हम में से अधिकतर लोग पानी को इतना साधारण समझते हैं। कि हमें ऐसा लगता हैं कि हम जब चाहे जैसे चाहे और जितनी मात्रा में चाहे पानी पी सकते हैं। लेकिन हमारा ऐसा सोचना बिल्कुल गलत हैं। क्योंकि पानी देखने में जितना साधारण लगता हैं। यह हमारे शरीर के सभी अंगों को ठीक तरह से काम करने, और शरीर में बनने वाले जहरीले पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने के लिए जरूरी होता हैं। पेट से त्वचा तक, और वजन बढ़ाने सेे लेकर वजन घटाने तक पानी अपनी एक बहुत बड़ी भूमिका निभाता हैं। इसलिए पानी की सही मात्रा, पानी पीने का सही समय, और पानी को किस तरह पीने से क्या-क्या फायदे और क्या-क्या नुकसान होते हैं। अगर इस बारे में जानकारी न हो तो व्यक्ति चाहे जितनी भी अच्छी से अच्छी चीजों को खाले उसका सही फायदा शरीर को मिल ही नहीं पाता। जिसकी वजह से भविष्य में बहुत सारी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं।
जैसे - की अपचन, कब्ज, गैस लीवर की कमजोरी, सुसती आना, गुरदे की पथरी, रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी आना, बार-बार कमी आना, स्किन एलर्जी, दाद-खुजली, चेहरे पर पिंपल्स और दाग धब्बे का होना, व्हाइट हिट्स और ब्लेक हिट्स, स्किन का बहुत ज्यादा ऑयली और ड्राय होना, खाया पिया शरीर को न लगना, जोड़ो मे दर्द होना, शरीर की अनचाही जगहों पर चर्बी का जमना, सरदर्द और चक्कर आना, वजन बढ़ाने और घटाने में दिक्कत महसूस करना, बालों का झड़ना और रात में नींद न आना जैसी कई बीमारी सिर्फ पानी को गलत मात्रा में और गलत तरीके से पीने से हो सकतींं हैं।
इसलिए आज की इस पोस्ट में हम जानेंगे की -
पानी हमारे लिए इतना जरूरी क्यों हैं। और इसका हमारे शरीर में क्या काम होता हैं।
- पानी हमारे शरीर में लार बनाता हैं - पानी लार का एक मेन कम्पोनेन्ट होता हैं। लार में इलेक्ट्रोलाइट्स, बलगम और एनजाइम्स की छोटी मात्रा होती हैं। लार ठोस भोजन को तोड़ने और अपने मुँ को स्वस्थ्य रखने के लिए बहुत जरूरी हैं। जब समय-समय पर पानी पीते तो आपका शरीर पर्याप्त मात्रा में लार बनाता हैंं। जो हमारे शरीर के लिए जरूरी हैं।
- पानी हमारे शरीर के तापमान को कंट्रोल करता हैं - खेलने कूदनेंं सेे, काम करने से, और गर्मी के कारण हमारे शरीर से पसीना तो निकलता ही हैं। और फिर आपका शरीर पसीने के माध्यम से पानी के स्तर को कम कर देता हैं। आपका पसीना आपके शरीर को ठंडा तो रखता ही हैं। लेकिन अगर आप पसीना बहाने के बाद पानी नहीं पीते हैं। तो फिर आपके शरीर का तापमान बढ़ जाएगा।
- पानी हमारे रीढ़़ ही हड्डी और जोड़ो की सुरक्षा करता हैं - हमारे शरीर में पानी की कमी से हड्डियां कमजोर व जोड़ो में दर्द पैदा होने लगता हैं। इसी कारण चलने फिरने और खेलने कूदने में समस्या आने लगती है।
- पानी हमारे शरीर से अपशिष्ट पदार्थो को बाहर निकालता हैं - हमारा शरीर पसीने, पेशाब, व मल आदि को शरीर से बाहर निकालने के लिए पानी का उपयोग करता हैं। और पेट में कब्ज और पथरी से बचने के लिए समय-समय पर पानी पीना बहुत जरूरी हैं। अगर आप पानी कम पीतें हैं तो आपको कब्ज होने की संभावना हो सकती हैं।
- पानी भोजन को पचाने में मदद करता हैं - पानी भोजन को पचाने में मदद करता ही हैं। इसके अलावा पानी हमारे भोजन से विटामिन, खनिज , प्रटीन व अन्य पाेषक तत्वों को डिसोल्व करने में भी मदद करता हैं। और फिर इन विटामिन, प्रोटीन, और अन्य पोषक तत्वों को शरीर के बाकी हिस्सों तक पहुंचाता हैं।
- पानी वजन घटाने में भी मदद करता हैं - डायटीन और व्यायाम करते समय अधिक पानी पीने से आपको वजन घटाने अधिक मदद मिल सकती हैं।
- पानी बीमारियों से लड़ने में मदद करता हैं - हमारे शरीर में पानी की कमी के कारण डीहायड्रेशन हो जाता हैं। और डीहायड्रेशन हमारे शरीर के लिए बहुत खतरनाक होता हैं। डीहायड्रेशन के कारण ब्रेन में सूजन आना, किडनी फेल होना, थकान होना, और भ्रम के साथ-साथ चिंता भी हो सकती हैं। पानी हमारी त्वचा को भी चमकदार बनाता हैं। और हमारे मूड को भी ठीक रखता हैं। इसलिए हमें पानी भरपूर मात्रा में पीना चाहिए।
0 Comments
Post a Comment